यह
उनके चेहरे का वही नूर है
या
फरेबी नज़र हमारी
है
क्या
पता यह दिलों का मेल है
या
सिर्फ मोहब्बत हमारी है
यह
वक़्त का कोई नया खेल है
या
एक दास्तान पुरानी है
क्या
पता यह भी एक धोखा है
या
अब अबतारी हमारी है
यह
उनके दिल का ख़ालीपन है
या
फिर बेरूख़ी हमारी है
क्या
पता
यह इम्तिहान
उनका है
या
आज़माइश हमारी है
नूर = charm ; अबतारी = confusion
बेरूख़ी = indifference ; आज़माइश = trial
No comments:
Post a Comment