वो ही चेहरा और वो ही कशिश ,
क्यूँ मुस्कान-ए-मंज़र अजनबी सा है
वो ही आँखे और वो ही शरारतें ,
क्यूँ नज़र-ए-अंदाज़ अजनबी सा है
वो ही बातें और वो ही वादे ,
क्यूँ जामा-ए-ऐतबार अजनबी सा है
वो ही कोशिशें और वो ही दिलकशी ,
क्यूँ जुनून-ए-खब्त अजनबी सा है
वो ही हसरतें और वो ही जज़्बात ,
क्यूँ दिल-ए-मासूम अजनबी सा है
वो ही माशूक़ और वो ही आशिकाई ,
क्यूँ यकीन-ए-उलफत अजनबी सा है
मुस्कान-ए-मंज़र = facial charm ; नज़र-ए-अंदाज़ = attitude ; जामा-ए-ऐतबार = trustworthiness
मुस्कान-ए-मंज़र = facial charm ; नज़र-ए-अंदाज़ = attitude ; जामा-ए-ऐतबार = trustworthiness
जुनून-ए-खब्त = resolution ; दिल-ए-मासूम = innocent heart ; यकीन-ए-उलफत = belief on love
No comments:
Post a Comment